कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, संजय निरुपम को पद से हटाया

Monday, Mar 25, 2019 - 07:35 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम को मुंबई नॉर्थ वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि उन्हें मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह मिलिंद देवड़ा को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 25 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि महाराष्ट्र से एक सीट मुंबई नॉर्थ ईस्ट की सीट पर संजय निरूपम का नाम तय किया है।

 

Yaspal

Advertising