राहुल पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार: सुरजेवाला

Wednesday, Nov 22, 2017 - 06:19 PM (IST)

कोच्चि: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज यहां कहा कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हैं। मीडिया को संबोधित करने हुए उन्होंने कहा, हां, वह पूरी तरह से तैयार हैं और वह कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी पिछले साढ़े तीन वर्षों से पूरे समर्पण और बेहद सादगी के साथ राजग सरकार के खिलाफ मोर्चे की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की आलोचनाओं के कारण नरेंद्री मोदी सरकार विभिन्न जन विरोधी फैसलों में बदलाव करने तथा उन्हें वापस लेने पर मजबूर हुई है।   

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपना जीवन आम जनता और उसकी ङ्क्षचताओं का निवारण करने को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, Þ वह (राहुल गांधी) लोगों की मदद तथा पीड़ा को दूर के लिए प्रतिबद्ध हैं और अब वह लोगों के अधिकार के लिए किसी भी हद तक लडऩे के लिए तैयार हैं।  उन्होंने दावा किया कि वस्तु एवं सेवा कर मुद्दे पर उनकी सक्रियता के कारण राजग सरकार इस कर व्यवस्था में कई बदलाव करने के लिए मजबूर हुयी।  
 

Advertising