राहुल गांधी की जगह अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष, जल्द होगा फैसला !

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 09:53 AM (IST)

नई दिल्ली: पिछले काफी समय से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर लगाए जा रहे कयास पर अब जल्द ही विराम लगने की संभावना है। जानकारी मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द राहुल गांधी की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। 

PunjabKesari

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को राहुल गांधी की जगह पर पार्टी के नए अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अशोक गहलोत के नाम पर मोहर लगा दी है और अब बस औपचारिक ऐलान किया जाना ही बाकी है।  हालांकि इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या दो-तीन और नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

PunjabKesari

वहीं राहुल गांधी ने भी साफ कर दिया है कि उनके बदले प्रियंका गांधी के नाम पर भी विचार नहीं होगा। दरअसल नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली बीजेपी ने वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेरा है। ऐसे में राहुल गांधी के हटने और कांग्रेस के किसी सीनियर नेता को अध्यक्ष बनाने से यह मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News