राहुल ने ‘अच्छे दिन’ का मजाक उड़ाता वीडियो किया पोस्ट

Thursday, Nov 29, 2018 - 05:52 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के एक मतदता का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अच्छे दिन’ के वादे का जमकर मजाक उड़ा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस वीडियो की तारीफ की और कहा कि इसमें राजस्थान के इस व्यक्ति ने पूरे देश के मन की बात कह दी है। 

वीडियो में साधा अनिल अंबानी पर भी निशाना
उन्होंने दावा किया कि कविता शैली में कहे गए इस वीडियो को सुनेंगे तो निश्चित रूप से सुनने वाले को यह पंक्तियां याद हो जाएंगी। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ राजस्थान के इस सज्जन ने देश के दिल की बात कह दी है। सुनिए, गीत जुबान पर चढ़ जाएगा!’’ वीडियो में उद्योगपति अनिल अंबानी पर भी निशाना साधा गया है। साथ ही कहा गया है कि अच्छे दिन भारतीय जनता पार्टी को हराने के बाद ही आ सकते हैं। 

Ali jaffery

Advertising