बैरिकेड से कूदते हुए प्रियंका गांधी का सामने आया वीडियो,  पुलिस ने हिरासत में लिया

Friday, Aug 05, 2022 - 03:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुईं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाले जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सड़क पर धरने पर बैठ गईं। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

कांग्रेस के अनुसार, संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस सांसदों के मार्च से जुड़े कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए तो कांग्रेस मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने और घेराव करने से संबंधित कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी ‘24 अकबर रोड' पहुंची थीं। काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को पार करके दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद' और ‘मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है' के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया। 

वहीं इस बीच प्रियंका गांधी को बी हिरासत में लेने की कोशिश गई। हालांकि वह सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ गई हैं।  जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया है और वो सड़क पर ही बैठ गई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है, जिसका कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। 

कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति भवन तक पहुंचना चाहते थे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, इस तानाशाह सरकार को डर लग रहा है। भारत के हालत से, कमरतोड़ महंगाई और ऐतिहासिक बेरोज़गारी से, अपनी नीतियों से लायी बर्बादी से। जो सच्चाई से डरता है, वो ही आवाज़ उठाने वालों को धमकाता है!

Anu Malhotra

Advertising