ऑफ द रिकार्ड: सिन्हा से नाराज चल रहे राहुल गांधी

Saturday, Dec 29, 2018 - 10:08 AM (IST)

नई दिल्ली: आजकल एक शिगूफा चला है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा से काफी नाराज चल रहे हैं। विधानसभा चुनावों के बाद सिन्हा का एक बार राहुल से मिलने का कार्यक्रम तय था। यद्यपि कांग्रेसी नेताओं ने यशवंत सिंन्हा व अरुण शौरी को पहले ही कह दिया था कि वे राफेल मामले में दायर की गई याचिका से अपना नाता तोड़ लें।

 

गौरतलब है कि इस मामले में पहली याचिका सुप्रीम कोर्ट में एम.एल. शर्मा ने दायर की थी लेकिन कांग्रेस इस पर विश्वास करने के मूड में नहीं है। इस मामले में 2 अन्य याचिकाकत्र्ता हैं लेकिन इसके तुरंत बाद इस मामले में प्रषाभूषण, अरुण शौरी और सिन्हा ने एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिए सी.बी.आई. का दरवाजा खटखटाया। 



सी.बी.आई. निदेशक कुछ कार्रवाई करते इससे पहले सरकार ने उन्हें हटा दिया लेकिन अचानक कांग्रेस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। उसके बाद यह तिकड़ी और आगे बढ़ गई और कांग्रेस विरोधियों संग मिल गई। अंत में परिणाम यह निकला कि याचिका खारिज हो गई। अब सिन्हा समेत करीब 5 लोग इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में  पुनर्विचार याचिका दायर करने की सोच रहे हैं लेकिन एम.एल. शर्मा और 2 अन्य इसके लिए तैयार नहीं हैं। 

Anil dev

Advertising