जब मोदी ने दिल्ली को बोला था रेप कैपिटल, सुरजेवाला ने शेयर किया VIDEO

Friday, Dec 13, 2019 - 02:11 PM (IST)

नई दिल्ली: बलात्कार पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक पीएम नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली को रेप कैपिटल बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

मोदी ने कहा है, आए दिन दिल्ली से बलात्कार की घटनाओं के समाचार आते हैं, दिल्ली को रेप कैपिटल बना दिया। दिल्ली को जिस तरह रेप कैपिटल बना दिया है, उसके कारण पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की बेइज्जती हो रही है। आपके पास मां-बहनों की सुरक्षा के लिए ना कोई योजना है, ना दम है और ना आप इसके लिए कुछ कर सकते हैं। 


रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर पर लिखा, मोदी जी, देश में फैली अराजकता से ध्यान बांटने के लिए आप खुद ही संसद नहीं चलने दे रहे हैं। जान लें, देश की बेटियां। रेप-मनमानी के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही चाहती हैं। रेप इन इंडिया मंजूर नहीं और इस बारे में खुद का बयान सुनिए, अगर ये सही नहीं है तो खुद माफी मांगिए।




क्या कहा था राहुल ने
आपको बतां दे कि राहुल गांधी ने देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा था कि मोदी का मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया में तब्दील हो गया है। राहुल ने कहा था कि मोदी जी का मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया बन गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और उत्तर प्रदेश में जहां भी देखो दुष्कर्म के वारदात सामने आ रहे हैं। यहां तक कि मोदी की पार्टी भाजपा का एक विधायक भी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। इतना ही नहीं पीड़तिा को बाद में जलाकर मार दिया गया लेकिन श्री मोदी ने चुप्पी साध ली।  गांधी ने कहा, मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया लेकिन बेटियों की हिफाजत कौन करेगा। आज बेटियों को भाजपा के विधायक से बचाने की जरूरत है।

Anil dev

Advertising