लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता के बेटे BJP में शामिल

Tuesday, Mar 12, 2019 - 02:32 PM (IST)

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। लोकसभा चुनावों से पहले सुजय की बीजेपी में एंट्री को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

CM फड़णवीस की मौजूदगी में हुए BJP में शामिल 
सुजय दक्षिणी मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोडऩे के आग्रह को शरद पवार नीत राकांपा की ओर से अस्वीकार कर दिया गया।  सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी। दिलीप गांधी अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं।       

Anil dev

Advertising