चेन्नई में चिदंबरम की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया

Thursday, Aug 22, 2019 - 07:30 PM (IST)

चेन्नई: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के विरोध स्वरूप तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रैली निकालने का प्रयास करने वाले कांग्रेस के 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सभी 70 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक विवाह परिसर में रखा हुआ है। 

विरोध रैली का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता गोपन्ना कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं के साथ टीएनसीसी मुख्यालय सत्यामूर्ति भवन से विरोध रैली निकालकर अन्ना सलई की तरफ जाना चाहते थे लेकिन इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।  गोपन्ना ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। 

उन्होंने कहा कि चिदंबरम का नाम एफआईआर में शामिल नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। चिदंबरम की कल दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के बाद आज चेन्नई के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

shukdev

Advertising