कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कल करेंगे पंजाब का दौरा, पठानकोट में रैली को करेंगे संबोधित

Wednesday, Jan 18, 2023 - 10:14 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बृहस्पतिवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। खरगे पठानकोट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' में भी भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

खरगे, राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के नेता सीमावर्ती शहर पठानकोट में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। कांग्रेस प्रमुख खरगे बृहस्पतिवार शाम तक विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे। चौधरी (76) का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद पदयात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया था। 

Pardeep

Advertising