''कांग्रेस के लोग निराश हो गए हैं'', जानें कर्नाटक में ऐसा क्यों बोले PM मोदी

Monday, Feb 27, 2023 - 06:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की सोमवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारों की सफलता से कांग्रेस के लोग निराश हो गए हैं और वे समझने लगे हैं कि (मोदी) के जीवित रहते उनकी दाल नहीं गलने वाली है। मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव की चर्चा किये बिना कहा कि बहुत से लोग अब यह कहने लगे हैं, ‘‘ मोदी मर जाए, मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इसके साथ ही कुछ लोग यह भी कहने लगे हैं मोदी तेरा कमल खिलेगा।'' कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव निर्धारित है। '' उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की नीयत सच्ची है और विकास की पक्की नीति है। ''

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कर्नाटक से नफरत करती है। नेताओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है। निजलिंग गप्पा जैसे नेताओं का अपमान किया गया था और अब एक और नेता का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत सम्मान करते हैं।

रायपुर में हाल ही में हुए कांग्रेस अधिवेशन के दौरान एक द्दश्य देखकर वह दंग रह गये और उन्हें भारी दुख हुआ जब तेज धूप के दौरान सबसे अधिक आयु के व्यक्ति खड़गे वहां मौजूद थे लेकिन वहां लगाये छतरी का सौभाग्य कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिला, बल्कि यह किसी और के लिए था। उन्होंने कहा कि लोग समझते हैं कि रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है और अनेक पाटिर्यां इससे जकड़ी हुई है। कर्नाटक के लोगों को इससे सतर्क हो जाना चाहिए।

 

Yaspal

Advertising