कांग्रेस सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं, जनता की सेवा नहीं, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

Monday, Sep 26, 2022 - 11:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान राजनीतिक संकट पर कांग्रेस पर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर कांगड़ा में कहा कि भारत जोड़ो में मनोरंजन कम हुआ अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। राज्य (राजस्थान) में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहती... कांग्रेस में न दिशा है न नेता है।

बता दें कि कांग्रेस में इन दिनों अपने नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घमासान मची हुई वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आलाकमान द्वारा सचिन पायलट को अगला मुख्यमंत्री बनाने की संभावना के बीच अशोक गहलोत के समर्थक 90 विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 

Anu Malhotra

Advertising