मोदी सरकार ने पांच साल में कटवाए एक करोड़ से ज्यादा पेड़: कांग्रेस

Saturday, Jul 27, 2019 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसने पांच साल में एक करोड से अधिक पेड़ कटवाने का आदेश देकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाई है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने शनिवार को ट्वीट किया पेड़ जीवन है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते है।पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं। मोदी सरकार ने पांच साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले। क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?

उन्होंने लोकसभा में पर्यावरण और वन मंत्री से शुक्रवार को पूछे गए सवालों का हवाला दिया और कहा कि सरकार ने 2014-15 में 23 लाख से ज्यादा पेड़ काटने के आदेश दिए जबकि 2017-18 में यह संख्या बढकर करीब 26 लाख और 2018-19 में 27 लाख से ज्यादा पहुंच गई। इस तरह से पिछले पांच साल के दौरान सरकार ने विकसस के नाम पर 1,09,75,844 पेड़ कटवाए हैं। 

Anil dev

Advertising