कांग्रेस MLA के बेटे की ''गुंडागर्दी'', अस्पताल में घुसकर की युवक की पिटाई

Sunday, Feb 18, 2018 - 05:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कांग्रेस विधायक के बेटे की सरेआम गुडागर्दी देखने को मिली। कांग्रेस विधायक एन ए हारिस के बेटे मोहम्मद नलपद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं हमले के बाद अस्पताल में भर्ती युवक को धमकाया भी गया। कर्नाटक पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी और 10 अन्य के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार रात विद्वत नाम का शख्स खाना खाने रेस्टोरेंट गया था। तभी मोहम्मद नलपद अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। विद्वत के पैर में प्लास्टर लगे होने के कारण वह ठीक से नहीं बैठ पा रहा था जिसका नलपद ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और इसी बीच नलपद और उसके साथियों ने विद्वत पर हमला कर दिया।

चोटें अधिक लगने के कारण विद्वत को अस्पताल पुहंचाया गया। लेकिन नलपद और उसके साथी वहां भी पहुंच गए और उसकी फिर से पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने विद्वत के भाई पर भी हमला बोल दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक हारिस अस्पताल पहुंचे और पी​ड़ित का हाल-चाल जाना। वहीं विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के बाद कांग्रेस ने विधायक और बेंगलुरु के जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद हारिस नलपद को छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया।
 

Advertising