कांग्रेस विधायक आयुष्मान भारत को राजनीतिक रंग नहीं दें : नारायणसामी

Tuesday, Sep 03, 2019 - 11:04 PM (IST)

पुडुचेरीः पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आयुष्मान भारत योजना पर अपनी पार्टी के विधायकों की आलोचना को खारिज करते हुए मंगलवार को कांग्रेस के सदस्यों से कहा कि वे गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं को राजनीतिक रंग नहीं दें।

दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों और भाजपा के सदस्य वी सामीनाथन के बीच तीखी-तकरार चल रही थी। कांग्रेस ने भगवा पार्टी पर महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए करने का आरोप लगाया। इसमें दखल देते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त टिप्पणी की।

आयुष्मान भारत योजना को राजनीतिक फायदे के लिए बनाने के अपने ही पार्टी के विधायकों के आरोपों को खारिज करते हुए नारायणसामी ने कहा कि इस योजना को केंद्र और पुडुचेरी सरकार मिलकर लागू कर रही है और यह गरीब लोगों के भले के लिए है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पिछले शनिवार को ही पुडुचेरी में शुरू हुई है। यह योजना प्रत्येक परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराती है।

 

 

Pardeep

Advertising