जनता को दिखाया कोई सपना मोदी ने पूरा नहीं किया: मनमोहन

Saturday, Dec 14, 2019 - 03:52 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल पहले देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।



डॉ सिंह ने शनिवार को यहां रामलीला मैदान पर कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब डॉलर की बनाने के साथ ही किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ लोगों के लिए रोजगार के साधन पैदा करने का वादा किया था लेकिन ये वादे झूठ साबित हुए हैं और देश की जनता को सिर्फ गुमराह किया गया है। 



उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार के वादों से गुमराह होने की बजाय उसे असलियत का आईना दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, इसके लिए आज जरूरत है कि आप लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, ताकि देश को आगे ले जाया जा सके। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने देश की जनता को तब बड़े-बड़े सपने दिखाए थे और उन सपनों का क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस रैली में जो उत्साह देखने को मिल रहा है वह देश को नयी दिशा देगा। 

Anil dev

Advertising