Analysis: 2014 में UP की 59 सीटों पर जब्त हो गई थी कांग्रेस की जमानत

Monday, Jan 14, 2019 - 04:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क (नरेश कुमार): आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी द्वारा गठबंधन की घोषणा किए जाने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस ने रविवार को उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पार्टी ने सामान विचारधारा वाली उत्तर प्रदेश की छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके राज्य की सारी 80 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। हालांकि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ कर 2009 के लोकसभा चुनाव जैसे नतीजे दोहराने की उम्मीद में है लेकिन पिछले चुनावों के नतीजों का विश्लेषण किया जाए तो 2014 में कांग्रेस की 59 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी।

पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यू.पी. की 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वह सिर्फ 2 सीटें ही जीत पाई थी जबकि 6 सीटों पर ही उसकी जमानत बच पाई थी। अन्य 59 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस का यही हाल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हुआ। यह चुनाव कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। कांग्रेस ने 114 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिनमें 29 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई जबकि कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर चुनाव जीत पाई थी और उसे 6.25 फीसदी वोट मिले।

इन 59 सीटों पर जब्त हुई जमानत

सीट  कांग्रेस का वोट शेयर
उन्नाव         16.40
रामपुर        16.33
धोरहरा        16.13
प्रतापगढ़         15.50
मिर्जापुर         15.15
गाजियाबाद        14.24
फैजाबाद         12.70
गोंडा         11.70
इलाहाबाद        11.49
अकबरपुर         9.97
फर्रूखाबाद        9.84
रॉर्बटगंज        9.73
औनला         9.43
दमोरियागंज        9.42
बरेली        8.27
हमीरपुर        8.00
जालौन         7.47
वाराणसी        7.34
झांसी    6.37
केसरगंज     6.08
फूलपुर     6.05
अलीगढ़    5.89
बासगांव    5.77
महाराजगंज    5.39
सलेमपुर    4.89
मोहनलालगंज    4.71
फतेहपुर     4.41
गौरखपुर    4.39
सुल्तानपुर    4.35
बांदा        4.27
जौनपुर        4.25
दियोरिया        3.88
मेरठ         3.85
मछली शहर        3.64
कोशांभी         3.50
मिसरिक        3.31
आगरा         3.25
सीतापुर        2.83
पीलीभीत        2.78
चंदौली        2.77
बस्ती        2.64
बहराईच        2.61
लालगंज        2.43
शाहजहांपुर        2.39
हरदोई   2.39
भदौई      2.30
अम्बेदकर नगर     2.20
संत कबीरनगर    2.18
श्रावस्ती        2.04
गाजीपुर     1.92
आजमगढ़       1.87
घौसी       1.86
मुरादाबाद        1.75
सम्बल        1.52
ऐटावा         1.43
बल्लियां       1.43
मुजफ्फरनगर    1.17
गौतमबुधनगर   1.06
फिरोजाबाद     0.67

 

इन सीटों पर बची जमानत

सीट   कांग्रेस का वोट शेयर
रायबरेली         63.80
अमेठी        46.71
सहारनपुर        34.14
कानपुर        30.15
खुशीनगर        29.92
लखनऊ         27.87
बाराबंकी         22.69
खेड़ी        17.06








 

Naresh Kumar

Advertising