कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का इस्तीफा, कांग्रेसी खेमें में मचा हड़कंप

Wednesday, May 23, 2018 - 03:54 PM (IST)

भोपाल : 6 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर दौरे पर आ रहे हैं। इसके पूर्व ही उनकी करीबी नेता मीनाक्षी नटराजन ने इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि हाल ही में बनाई गई समन्वय समिति में पार्टी से निष्कासित राजेंद्र सिंह गौतम के चयन को लेकर मीनाक्षी खुश नहीं है। मंगलवार को मंदसौर जिला उपाध्यक्ष ने इसके विरोध में इस्तीफा दे दिया था। और बुधवार को पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी नवगठित कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया।

राजेन्द्र सिंह गौतम ने साल 2009 में मंदसौर संसदीय क्षेत्र से मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। और अब राजेन्द्र सिंह गौतम को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति में सदस्य बनाया गया है। जिस पर कई नेता खुश नहीं हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव को लेकर जो समितियां बनाई हैं। उसमे मेनिफेस्टो कमेटी में कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया था।

 

 

kamal

Advertising