दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है, कांग्रेस के DNA की जांच होनी चाहिए : पुलवामा हमले पर ट्विट को लेकर बोले शिवराज

Tuesday, Feb 14, 2023 - 02:26 PM (IST)

भोपाल: पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ऐसे बयान सिंह की बुुद्धि का ‘फेलियर' हैं दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है और जांच तो उनकी एवं कांग्रेस के डीएनए की होनी चाहिए। 

चौहान ने कहा कि इसी ‘फेलियर' के चलते वे देश की सेना का अपमान करते हैं। पाकिस्तान की भाषा बोल कर वह सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जांच तो सिंह की होनी चाहिए, जो देश और सेना के खिलाफ बोलते हैं। जांच कांग्रेस पार्टी के डीएनए की भी होना चाहिए, जो भारत जोड़ने के नाम पर पदयात्रा में भारत तोड़ने वालों के साथ घूमती है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस का एक नेता अगर लगातार सेना की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है, तो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी को भी इसका जवाब देना चाहिए। 
 

Anu Malhotra

Advertising