कांग्रेस नेता का दावा- येदियुरप्पा का करियर बर्बाद करना चाहता है भाजपा आलाकमान

Tuesday, Jan 28, 2020 - 09:52 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एचके पाटिल ने कहा है कि भाजपा आलाकमान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का करियर बर्बाद करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान सीएम को कोई समर्थन नहीं देकर अक्षम बनाकर पेश करना चाहता है। मंत्रिमंत्रड विस्तार में देरी से राज्य में विकास धीमा हो रहा है।

बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद अभी कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पिछले महीने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा था कि  बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल जनवरी में हो सकता है।

Yaspal

Advertising