कांग्रेस नेता ने लगाया सदानंद सिंह पर आरोप, कहा- अपने पसंदीदा उम्मीदवार को दिया टिकट

Wednesday, Mar 14, 2018 - 01:16 PM (IST)

पटनाः बिहार में तीनों सीटों पर मतगणना जारी है। अररिया और भभुआ में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है तो वहीं जहानाबाद सीट पर राजद ने कब्जा जमाया हुआ है। भभुआ में कांग्रेस ने नतीजे आने से पहले ही हार मान ली है। 

कांग्रेस नेता मुन्‍ना तिवारी ने पार्टी नेता सदानंद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने पसंदीदा नेता को उम्मीदवार चुना। उन्होंने कहा कि सदानंद सिंह ने भभुआ में विकास की स्थिति को नजरअंदाज करते हुए अपने पसंदीदा नेता को टिकट दिया।

मुन्ना तिवारी का कहना है कि अगर कोई और उम्मीदवार होता तो कांग्रेस जीत सकती थी। उन्होंने कहा कि कमजोर उम्मीदवार के कारण भभुआ में कांग्रेस की हार तय है।
 

Advertising