कांग्रेस नेता ने गडकरी से पूछा - राफेल मुद्दे पर क्या राहुल से सहमत होंगे?

Tuesday, Jan 08, 2019 - 12:58 AM (IST)

नागपुरः कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पूछा कि क्या वह राफेल करार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राय का समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि गडकरी ने पिछले कुछ दिनों में जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तारीफ की है।

यहां एक प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व विधायक देशमुख ने कहा कि गडकरी ने पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्रियों नेहरू और इंदिरा की तारीफ उनकी विचारधारा और नेतृत्व के गुणों के लिए की है।

देशमुख ने जानना चाहा कि क्या पूर्व भाजपा अध्यक्ष गडकरी राफेल करार पर राहुल गांधी की सोच और उनके रुख से भी सहमत होंगे। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या वह (गडकरी) भविष्य में राहुल गांधी की सोच से सहमत होंगे? क्या राफेल पर राहुल गांधी के रुख से भी वह सहमत होंगे?’’

Yaspal

Advertising