कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने किया सरेंडर, इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया

Thursday, Jul 04, 2019 - 06:42 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे को इंजीनियर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और कीचड़ डलवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विधायक और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। नितेश राणे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को बैट से पीटने के मामलें के बाद अब कांग्रेस के विधायक ने भी ऐसी ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। 

दरअसल, कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने सड़क निरक्षण के लिए आए हाइवे इंजीनियर को रस्सी से बंध कर खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं उनके समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेड़ेकर को कीचड़ से नहलाया दिया।  यही नहीं विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई भी की गई। कुछ कीचड़ नितेश राणे पर भी गिरा।  दरअसल, विधायक जी मुंबई-गोवा हाइवे पर गड्ढ़ों से नाराज थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Anil dev

Advertising