मिजोरम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही है कड़ी चुनौती

Sunday, Oct 07, 2018 - 06:22 PM (IST)

आइजोल: लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिए मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री ललथनहवला ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी आर ललजीरलियाना और ललरिनलियाना साइलो जब मंत्री थे तो ‘भ्रष्ट’ थे। ललजीरलियाना प्रदेश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 14 सितंबर को इस्तीफा दिया था। कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने के बाद उन्हें 17 सितंबर को पार्टी से निकाल दिया गया था। पूर्व मंत्री साइलो के कांग्रेस पार्टी से हाल में दिए गए इस्तीफे को भी सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।      

shukdev

Advertising