कांग्रेस किसानों को धोखा दे रही है: जावड़ेकर

Monday, Dec 24, 2018 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने शासन वाले राज्यों में किसानों को ‘धोखा’ दे रही है और उन्होंने इस पार्टी को ‘किसान-ंविरोधी’ बताया। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सभी कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था लेकिन अब वह अपने वादे से पलट गई है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में 45 हजार करोड़ रुपए का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था लेकिन 75 करोड़ रुपए का भी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबे किसान परेशान दिख रहे हैं और बैंक उन्हें नोटिस भेज रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जद (एस)-कांग्रेस सरकार के छह महीने के शासनकाल में 397 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के कुल 90 हजार करोड़ रुपए के ऋण के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने बजट में तीन करोड़ रुपए भी आवंटित नहीं किए है।

shukdev

Advertising