पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उलझन में

Sunday, Feb 11, 2018 - 09:01 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव होंगे। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी 4 सीटें आसानी से जीत सकती है क्योंकि 294 सदस्यीय हाऊस में उसके 212 विधायक हैं। हरेक विजेता को 59 पहले पहल वाली वोटों की जरूरत होती है। कांग्रेस के पास 42 विधायक हैं तथा उसको 17 अन्य विधायकों का समर्थन चाहिए। यह समर्थन उसको मार्क्सवादी पार्टी से मिल सकता है, जिसके 26 विधायक हैं। इसके अलावा 11 अन्य आजाद विधायक भी हैं, जिनसे कांग्रेस सहायता ले सकती है।

कांग्रेस ने यह सीट सीता राम येचुरी को देने की पेशकश की थी पर पार्टी नहीं मानी। अब मसला यह है कि क्या कांग्रेस माक्र्सवादी पार्टी  से रा’यसभा की सीट जीतने के लिए समर्थन लेगी या ममता बनर्जी के साथ कोई समझौता करेगी। कांग्रेस तथा ममता को इकट्ठा कौन कर सकता है, के लिए किसी की तलाश जारी है।

Advertising