उपचुनाव नतीजों से गदगद हुई कांग्रेस, कहा- ये मोदी सरकार के अंत की शुरुआत

Thursday, May 31, 2018 - 03:13 PM (IST)

नई दिल्ली: लोकसभा की चार और विधानसभा की दस सीटों के हुए उपचुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस गदगद हो गई है। नतीजों के बाद कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ये भाजपा के अंत की शुरूआत है। तिवारी ने कहा कि हाल ही में भाजपा ने अपनी उपलब्धियां गिनाई थीं, उनका जनादेश आज आया है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी सीटें भाजपा के पास थीं लेकिन अब उसने वो सीटें भी खो दीं, इससे पता चलता है कि देश की जनता क्या चाहती है।

भाजपा के हाथ से उत्तर प्रदेश की नूरपुर सीट फिसल गई और कैराना भी जाने वाली है। तिवारी ने कहा कि इन उपचुनावों जो बात महत्वपूर्ण थी जनता अब सच जान गई है और आगे भी  भाजपा के झूठ, धोखे और विश्वासघात का जवाब देगी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अब 2019 में पूरा हिंदुस्तान से हारेगी।

Seema Sharma

Advertising