कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं अब मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी: राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा
punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 02:48 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
इस बैठक में राहुल गांधी और पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल हुए। बैठक के बाद राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी हमारी लंबी चर्चा हुई। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें मध्य प्रदेश में 150 मिलने जा रही है। कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। हमने कर्नाटक में जो किया है वही मध्य प्रदेश में दोहराने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। कर्नाटक की तरह हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) May 29, 2023
: @RahulGandhi जी pic.twitter.com/t2rOSiJe10
यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ होंगे तो राहुल गांधी ने सिर्फ यह कहा, ‘‘हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं।'' मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पार्टी के राज्य प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक में संगठन और चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली का दावा- US और दुनिया के लिए बड़ा खतरा है चीन, युद्ध की तैयारी कर रहा बीजिंग

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert