''कांग्रेस का फार्मूला, बाटों और सत्ता पाओ'', अब महाराष्ट्र की तैयारी में PM मोदी, कही 5 बड़ी बातें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 02:10 PM (IST)

नैशनल डैस्क : हरियाणा में जीत की हैट्रिर लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस का फार्मूला बाटों और सत्ता हासिल करना है। बता दें कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने रोजगार, जवान, किसान और संविधान जैसे मुद्दे लेकर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला था, लेकिन जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया। वहीं अब बीजेपी ने महाराष्ट्र में नवंबर महीने होने जा रहे चुनाव से पहले विपक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आइए जानिए पीएम मोदी द्वारा कही गई 5 बड़ी बातों के बारे में- 

PM  मोदी ने कही 5 बड़ी बातें- 

- कांग्रेस का फूर्मूला, बाटों और सत्ता हासिल करना है। इसने युवाओं को भड़काने का काम किया। कांग्रेस मुसलमानों से नफरत करती है।
- अभी कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। 
- दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। 
- कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था, लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। 
- इन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को बांटना चाहती है।

महाराष्ट्र को मिले 10 नए मेडिकल कॉलेज
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को 10 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार, तथा शिरडी एयरपोर्ट के लिए एक नई टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का शिलान्यास भी किया। प्रधानमंत्री ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य में इतनी तेज गति से और बड़े पैमाने पर विकास पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार की गति जरूर तेज थी, लेकिन विकास की गति इतनी नहीं थी।

मराठी भाषा को अभिजात दर्जा
पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा दिया गया है, जो कि करोड़ों मराठी लोगों का दशकों पुराना सपना था। उन्होंने कहा कि जब किसी भाषा को गौरव मिलता है, तो यह केवल शब्दों की बात नहीं होती, बल्कि यह पूरी पीढ़ी को नया बोल और आत्मविश्वास प्रदान करता है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र के लोगों की खुशी का जिक्र किया और कहा कि उन्हें गांव-गांव से बधाई के संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि उनकी नहीं, बल्कि लोगों के आशीर्वाद का परिणाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News