कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कांग्रेस को दिया था डाटा कैंपेन का ऑफर, राहुल से हुई थी मुलाकात

Tuesday, Apr 17, 2018 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली: फेसबुक डेटा लीक मामले में विवादों में घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस के संबंध से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, पिछले साल राहुल गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने फर्म से जुड़े लोगों से मुलाकात की और सोशल मीडिया के जरिए 2019 के लोकसभा चुनावों का रुख दूसरी तरफ मोडऩे की बात कही थी।

मुलाकात से जुड़े कुछ सबूत आए सामने 
एक मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी और कैम्ब्रिज एनालिटिका के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स की मुलाकात से जुड़े कुछ सबूत सामने आए हैं। अलेक्जेंडर ने कांग्रेसी नेता जयराम रमेश और पी चिदंबरम से भी इस मामले पर मुलाकात की थी। इसके लिए कांग्रेस से ढाई करोड़ रुपये मांगे गए थे। इसके साथ ही ये भी सामने आया कि इन लोगों के बीच मुलाकात तो हुई थी लेकिन समझौतों से इनकार किया गया। इस मामले पर कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कॉमर्शियल प्रपोजल पर बात करने ये बैठक करने का ये मतलब नहीं है कि उनके बीच कोई समझौता हो। इसकी वजह यह बताई गई कि कैम्ब्रिज एनालिटिका को च्राइट विंगज् समझा जा रहा था और उसे संदेह था कि यह कांग्रेस के लिए गलत साबित न हो जाए।

लदंन ऑफिस की दीवार पर मिला था कांग्रेस पार्टी का हाथ
बता दें कि इससे पहले भी अलेक्जेंडर निक्स के लंदन ऑफिस में दीवार पर कांग्रेस पार्टी के हाथ का निशान मिला था।सीक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली नाम से दो पार्ट में डॉक्युमेंट्री आई थी। इस डॉक्युमेंट्री के दूसरे हिस्से में निक्स के कमरे में घुसते हैं। निक्स बार्लेट का स्वागत करते हैं। निक्स के पीछे दीवार पर 'हाथ' का निशान के मीचे बड़े अक्षरों में कांग्रेस विखा हुआ है। पोस्टर पर सभी के लिए विकास (डिवेलपमेंट फॉर ऑल) नारा लिखा है। अब तक कांग्रेस इस कंपनी के साथ अपने संबंधो को नकारती आ रही है।

Anil dev

Advertising