गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रघु शर्मा ने दिया पद से इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी

Thursday, Dec 08, 2022 - 03:35 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रघु शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। रघु शर्मा गुजरात में कांग्रेस का चुनाव मैनेजमेंट देख रहे थे। बता दें कि गुरुवार को आए नतीजों में भाजपा को छप्परफाड़ सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात में भाजपा को रुझानों में 157 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि कांग्रेस को 16 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी को 5 सीटें और अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं।

Yaspal

Advertising