कांग्रेस CWC की बैठक आज, नए अध्यक्ष पर हो सकता है फैसला (पढे़ं 10 अगस्त की खास खबरें)

Saturday, Aug 10, 2019 - 05:52 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति की आज यहां महत्वपूर्ण बैठक होगी। राहुल गांधी के पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। इसलिए नये अध्यक्ष के नाम पर विचार करने के लिए कार्य समिति की यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी है। बैठक सुबह 11 बजे यहां पार्टी मुख्यालय में शुरू होगी।

आज से जम्मू में खुलेंगे स्कूल कॉलेज
जम्मू प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किये जाने के बाद पांच अगस्त से ऐहतियातन लगाई गई धारा 144 को शुक्रवार को हटा लिया और आज से स्कूल तथा कॉलेज खोले जाने का आदेश दिया है।

भाजपा का दो दिवसीय मंथन शिवर आज से
पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई दुर्गापुर में आज से दो दिन के मंथन का दौर शुरू करेगी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान पार्टी के लिए आने वाले दिनों में क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह तय किया जाएगा।

येदियुरप्पा करेंगे हाई लेवल मीटिंग
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा आज अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रभावी कदम उठाने को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही अन्य मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि गत माह येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Yaspal

Advertising