कांग्रेस ने एनडीए में टूट का किया दावा, कहा- छह सांसद हमारे संपर्क में

Friday, Jan 19, 2018 - 11:20 AM (IST)

पटनाः बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। जदयू और भाजपा द्वारा लगातार विरोधी पार्टियों में टूट का दावा किया जा रहा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि राजग के छह सांसद प्रधानमंत्री मोदी से नाराज हैं और वह हमारे संपर्क में हैं। 

कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेताओं को दूसरे के बारे में कुछ कहने से पहले अपने घर की तरफ झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के कुछ नेता पार्टी की नीतियों से नाखुश हैं और वह किसी भी वक्त पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। 

बता दें कि बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए थे। इसके बाद भाजपा और जदयू द्वारा पार्टी में टूट की बातें कही जा रही हैं।   


 

Advertising