राहुल गांधी की सजा को लेकर कांग्रेस ने आज बुलाई इमरजेंसी बैठक, राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे नेता

Friday, Mar 24, 2023 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है।

 

राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने और अन्य दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी फैसला किया है। मुख्य विपक्षी दल ने अदालत के फैसले के तुरंत बाद एक जन आंदोलन की घोषणा की और कहा कि वह न केवल कानूनी रूप से बल्कि राजनीतिक रूप से भी इस मामले को लड़ेगी। इस पूरे मामले में रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

Seema Sharma

Advertising