हिटलर की मौत मरेगा मोदी, प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता का विवादित बयान
Monday, Jun 20, 2022 - 02:50 PM (IST)
नेशनल डेस्क: केंद्र की सेना में अल्पकालिक भर्ती योजना 'अग्निपथ' और केंद्र द्वारा ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ आज कांग्रेस दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह कर रही है। वहीं इस दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। दरअसल, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी की तुलना हिटलर से की। कांग्रेस नेता ने हिटलर से तुलना कर PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी भी की।
'मोदी हिटलर की मौत मरेगा'
— Aman Chopra (@AmanChopra_) June 20, 2022
- सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस
मोदी की 'मृत्यु कामना' पार्ट-2 वाले मंच पर प्रमोद तिवारी और सचिन पायलट भी नज़र आ रहे हैं। pic.twitter.com/7GspSVxxYs
वहीं, सुबोध कांत सहाय के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय के विवादित बयान पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बीजेपी के विकास से कांग्रेस बौखला गई है। वहीं झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और कहा कि - 'कांग्रेस हताश और निराश है, इसलिए उनके नेता ऐसा बयान देते हैं. पीएम मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री नहीं हैं देश के पीएम हैं।