''वोट चोरी'' पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- लोकतंत्र से खिलवाड़ के हर दिन हो रहे नए खुलासे

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 12:17 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर‘वोट चोरी'के जरिये लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नये खुलासे किये जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

पार्टी ने कहा कि वह‘वोट चोरी'के खिलाफ अभियान चला रही है और इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की ओर से परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए अपनाये जा रहे कथित हथकंडों को भी सामने ला रही है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक दैनिक अखबार में प्रकाशित अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है।

संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चुनाव आयोग का हर दिन बुरी तरह पर्दाफाश हो रहा है। यह केवल अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश का जहरीला मेल है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News