‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास' भाजपा का नया नारा: कांग्रेस

Monday, Sep 30, 2019 - 06:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा उम्रकैद में बदलने के फैसले का विरोध किया। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास' इस सरकार का नया नारा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि दर्दनाक व शर्मनाक! उग्रवाद से लड़ाई में देश के लिए सबसे दुखद दिन। भाजपा की झूठी देशभक्ति का पर्दाफ़ाश! अब है सरदार बेअंत सिंह के क़ातिलों के साथ। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘‘नया नारा है- उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास।

 

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी। उन्हें पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय दिया जाता है।

vasudha

Advertising