राजस्थान में कौन बनेगा CM, राहुल गांधी ने पहले ही दे दिए थे इस बात के संकेत

Friday, Dec 14, 2018 - 05:34 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पार्टी में चल रही खींचतान के सुलझने के आज स्पष्ट संकेत दिए थे। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत तथा युवा सचिन पायलट के बीच पिछले तीन दिन से चल रही खींचतान का हल निकालने के लिए गुरुवार को दिनभर यहां कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा। 

The united colours of Rajasthan! pic.twitter.com/D1mjKaaBsa

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2018


देर रात को जब मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सीएम बनाने पर सहमति हो गई, उसके बाद भी गांधी ने गहलोत और पायलट के साथ अलग-अलग बैठकें की थीं। शुक्रवार सुबह भी दोनों नेताओं ने गांधी के साथ बैठक की है। बैठक के बाद गांधी ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनके एक ओर गहलोत तथा दूसरी ओर पायलट हैं। तीनों नेता मुस्करा रहे हैं। गांधी ने इस फोटो का कैप्शन ‘राजस्थान का साझा रंग’ दिया है। गुरुवार को मध्य प्रदेश का मसला सुलझने के बाद भी गांधी ने इसी तरह का फोटो पोस्ट किया था जिसमें उनके साथ मध्य प्रदेश के दोनों नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। उस फोटो में भी तीनों नेता मुस्करा रहे थे।  

The two most powerful warriors are patience and time.

- Leo Tolstoy pic.twitter.com/MiRq2IlrIg

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2018

Anil dev

Advertising