कांग्रेस का एजेंडा राफेल सौदा रद्द कराने का है : सीतारमण

Thursday, Sep 27, 2018 - 11:15 PM (IST)

नई दिल्ली: राफेल मुद्दे पर राजनीतिक आरोप - प्रत्यारोप के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कांग्रेस का उद्देश्य सौदे को रद्द कराने का है। रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विमान की कीमत के साथ हमला शुरू किया था और फिर किसी और चीज पर चली गई। 

उन्होंने ‘‘द वीक’’ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘आज, यह बात सच्चाई से दूर नहीं होगी, यदि मैं आपसे कहूं कि (कांग्रेस का) उद्देश्य शायद (सौदे को) रद्द कराने का है।’’ सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस ने एक आधार मूल्य (बेस प्राइस) को चुन लिया और वह अपने आधार मूल्य से तुलना कर रही है, जो किसी भी तरह से आधार मूल्य नहीं है।  उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानती कि उन्होंने कहां से वे आंकड़े पाए हैं। लगभग 526 करोड़ रूपये की तुलना 1,600 करोड़ रूपये से की जा रही है।’’     

Pardeep

Advertising