वंशवाद पर अपने गिरेबां में झांकें अमित शाह: मनीष तिवारी

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 03:43 PM (IST)

नई दिल्ली: (वार्ता) कांग्रेस ने वंशवाद पर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए आज कहा कि शाह को यथार्थ से आंख मूंदने और दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।  कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में यहां संवाददाताओं के सवालों पर कहा कि शाह को हकीकत ध्यान में रखकर टिप्पणी करनी चाहिए। भाजपा में कितना वंशवाद है इसका सबूत उसके वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल के पुत्र तथा लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर, राजस्थान की मुयमंत्री वंसुधरा राजे सिंधिया और चावल घोटाले में फंसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह के सांसद पुत्र हैं। 

उन्होंने कहा कि 40 माह पुरानी मोदी सरकार के कामकाज को देखकर साफ हो गया है कि भाजपा को सरकार चलाना नहीं आता। पिछले तीन साल में उसने लोगों के खानपान पर अंगुली उठायी, गौरक्षा के नाम पर ङ्क्षहसा को बढ़ावा दिया और लव जेहाद जैसे मुद्दों पर देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया। चुनाव नजदीक आते देखकर भाजपा इसी नीति को अपनाते हुए ध्रुवीकरण की राजनीति करने में जुट गई है।   

प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा को देश चलाना नहीं आता। मोदी सरकार तीन साल में अर्थनीति, कूटनीति और विदेशनीति जैसे सभी मोर्चों पर विफल हुई है। भाजपा चुनाव में किए गए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने भाजपा सरकार को असंवेदनशील करार दिया और कहा कि यह सरकार लोगों के साथ न्याय नहीं कर पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News