गणेश चतुर्थी पर बधाई देते हुए केजरीवाल से हुई गलती, ट्विटर पर हुए ट्रोल

Friday, Aug 25, 2017 - 01:45 PM (IST)

नई दिल्लीः देशभर में आज गणेश चतुर्थी की धूम है। राषट्रपित से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक ने इसकी शुभकामनाएं दीं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं देने पर बुरे फंस गए। दरअसल केजरीवाल ने शुभकामनाओं के तौर पर एक ट्वीट किया था, उसमें वे छोटी-सी गलती कर बैठे लेकिन लोगों ने उस गलती पर केजरीवाल का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
 

केजरीवाल ने लिखा था ‘ॐ श्री गणेशाये नमः’ इसमें केजरीवाल ने गणेशाय की जगह गणेशाये लिख दिया था। इश पर कई लोगों ने कहा कि गणेश भगवान को केजरीवाल को ‘बुद्धि’ देनी चाहिए। एक ने लिखा हे दुर्बुद्धि कम से कम बुद्धि के देवता गजानन का जाप तो सही कर लेता…. ॐ श्री गणेशाय नमः।
 

अगले ने लिखा कि मौलाना जी, गणेशाय होता है, गणेशाये नहीं! एक यूजर ने लिखा कि मोदी सरकार आने के बाद अल्लाह हु अकबर कहने वाले भी श्री गणेशाय नमः कहने पर मजबूर हैं। सच में देश का भगवाकरण हो रहा है।

 

 

Advertising