जम्मू कश्मीर पुलिस ने मदरसों को बाटें कंप्यूटर

Monday, Aug 21, 2017 - 07:31 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज राज्य के कुछ मदरसों को कंप्यूटर और प्रिंटर मुफ्त में बांटे। दरअसल ये कंप्यूटर एक धार्मिक सेमिनार के लिए बांटे गए हैं। यह सेमिनार जल्द ही पुलवामा में विकार -ए-हिंद के नाम से आयोजित होने वाली है। बता दें कि पुलिस ने ये कंप्यूटर पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से सद्भावना के तहत बांटे। इस दौरान दारुल ऊलूम उस्मान और दारुल ऊलूम गौसिया को एक-एक कंप्यूटर और प्रिंटर मुफ्त दिया गया।


पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम-2017 के तहत ये कंप्यूटर बांटे। इस कार्यक्रम के दौरान मदरसों के संचालकए अध्यापक और कई सम्मानित नागरिक मौजूद थे। पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम ने खुद ये कंप्यूटर्स मदरसा संचालकों को सौंपे। मदरसों को आधुनिक तकनीक से लैस करने के पुलिस के कदम को आम जनता ने खूब सराहा। वहीं पुलिस ने भी इसी तरह आगे भी समाज के विकास में अपना योदगान देने की बात कही।

 

Advertising