जम्मू कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन के लिए लगाया कर्फ्यू

Saturday, Apr 24, 2021 - 05:58 PM (IST)


जम्मू: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 24 अप्रैल की रात आठ बजे से लेकर 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
इस संदर्भ में उप राज्यपाल के आफिस की तरफ से टवीट् कर जानकारी दी गई है। टवीट् में लिखा है कि यूनियन टैरेटरी में 24 अप्रैल रात आठ बजे से लेकर 26 अप्रैल सुबह छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। इस दौरान आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दें कि जम्मूकश्मीर में भी कोवडि 19 संक्रमित लोगों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। फिलहाल जम्मू कश्मीर में रोटेशनवेस पर दुकानों को खोलने की अनुमति है। वहीं सार्वजनिक वाहन भी सड़कों से नदारद हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising