साधारण JE की नौकरी, बेटे की विदेश में पढ़ाई...अभिजीत दीपके के पिता पर दर्ज हुई शिकायत

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 11:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गुजरात में सूरत के निवासी एक आरटीआई कार्यकर्ता ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है। दीपके के पिता महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उन्होंने अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा था।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कहा कि उन्होंने पुलिस मामलों का सामना कर रहे कॉजपा प्रदर्शनकारियों के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य कपिल सिबल द्वारा घोषित कानूनी बचाव कोष के मामले में भारत निर्वाचन आयोग और केंद्रीय जीएसटी को पत्र लिखा है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने दीपके के पिता भगवानराव दीपके की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा, "कॉकरोच जनता पार्टी एक गैर-पंजीकृत संगठन है, लेकिन यह राजनीतिक दल के रूप में काम कर रही है। अगर उसे विधि कोष के रूप में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है, तो निर्वाचन आयोग को यह जांच करनी चाहिए कि क्या कॉजपा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत पंजीकृत है या नहीं।" सिब्बल ने सोमवार को नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए कॉजपा द्वारा बनाए गए कोष में एक करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News