चुनावी रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर पहुंचे संबित पात्रा, EC में शिकायत दर्ज

Wednesday, Mar 27, 2019 - 11:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के प्रवक्ता और पुरी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संबित पात्रा अपनी एक रैली को लेकर विवादों में घिर गए हैं। चुनावी रैली में भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा लेकर प्रचार करना उन्हे महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।


कांग्रेस ने मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि संबित पात्रा ने सियासी फायदे के लिए भगवान जगन्नाथ का इस्तेमाल किया। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। खबरों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग ने इस शिकायत के आधार पर भाजपा प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। 


वहीं संबित पात्रा ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि रैली के दौरान उन्हें किसी ने मूर्ति तोहफे में दी थी और उन्होंने केवल उनका मान रखा था। इसे चुनाव के साथ न जोड़ें। वहीं मंदिर सेवक दशमोहापात्र ने कहा कि चुनावी रैली के दौरान भगवान जगन्नाथ को वाहन में ले जाना संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के दौरान भगवान जगन्नाथ रथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। 

vasudha

Advertising