नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:51 PM (IST)

 

चंडीगढ़/10फरवरी:(अर्चना सेठी) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है 2027 में अकाली दल की सरकार बनने के बाद पंजाब से ड्रग्ज की तस्करी और गैंगस्टरों के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही उन्होने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान की अगुवाई करने के लिए गर्वनर गुलाब चंद कटारिया द्वारा की गई पहल की सराहना की है।

 

राज्यपाल द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘राज्यपाल ने जनता की नब्ज समझ ली है इसीलिए उन्होने इस बुराई के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के लिए गांव-गांव और शहर-शहर  की यात्रा कर रहे हैं।’’ उन्होने कहा कि राज्य में ड्रग्ज अभिशाप बन गए हैं और पूरी पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। उन्होने यह भी कहा कि यह बेहद सराहनीय है कि आम आदमी पार्टी की सरकार की समस्या से निपटने में नाकामी के बावजूद राज्यपाल ने इस अभियान की अगुवाई करने की जिम्मेदारी ली है।उन्होने कहा,‘‘ मैं राज्यपाल को सभी पार्टियों , सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थाओं के नेताओं को इस जन आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’

 

 सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि पिछले नौ सालों में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए कोई वास्तविक कोशिश नही की गई है, क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने इस मुददे पर राजनीतिक की है। उन्होने कहा,‘‘ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पवित्र ‘गुटका साहिब’ की सौगंध खाकर चार सप्ताह में इस समस्या को जड़ से खत्म करने का झूठा वादा किया था, जबकि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इस समस्या को खत्म करने में कुछ ही महीनें लगेंगें।’’

 

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि दोनों सरकारों ने लोगों को विफल कर दिया है। उन्होने कहा कि उनके राजनीतिक नेताओं की ड्रग्ज के तस्करों के साथ मिलीभगत है। उन्होने कहा,‘‘ मुझे बताया गया है वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता ड्रग माफिया से मासिक भुगतान ले रहे हैं, जिसके कारण वे न  केवल उनके सदस्यों को पनाह देते हैं, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी रोकते हैं। उन्होने कहा कि ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि उनके मुख्य सरगना बेखौफ होकर अपने आॅपरेशन जारी रखते हैं।’’

 

 बादल ने कहा कि 2027 में जब अकाली दल की सरकार बनने के बाद वह नशे और गैंगस्टरों के खतरे को पूरी तरह से खत्म कर देगी। उन्होने कहा,‘‘ हम ड्रग माफिया और गैंगस्टरों दोनों की चेन आॅफ कमांड का अध्ययन करेंगें, जो आपस में जुड़े होते हैं। हम नीचे से लेकर उपर तक के चेन के सभी मैंबरों को जड़े से खत्म कर देेंगें।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Archna Sethi

Related News