फड़णवीस की टिप्पणी पर बोले तेजस्वी, बिहार के इतिहास का क, ख भी नहीं मालूम

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2017 - 05:02 PM (IST)

पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के प्रशासन में विकास को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की बिहार के संदर्भ में की गई अपमानजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश के गौरवशाली इतिहास की जानकारी नहीं रखने वाला ही ऐसी ओछी बात कर सकता है। उप मुख्यमंत्री यादव ने ट््वीट के जरिए कहा कि बिहार माता सीता/ गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि और बुद्ध/महावीर की कर्मभूमि है।
 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की टिप्पणी पर बिहारियों को आपत्तिहै, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बिहार के इतिहास का क, ख, ग भी मालूम नहीं जबकि बिहारी प्रतिभाओं का लोहा पूरा विश्व मानता है। दूसरे ट्वीट में यादव ने कहा कि अज्ञानता के अंधेरे में देवेन्द्र फड़णवीस ने पटना एवं बिहार के इतिहास तथा वहां की प्रतिभा और युवाओं के योगदान को अपमानित किया है। पटना और बिहार पर ओछी टिप्ण्णी से पहले थोड़ा इतिहास पढ़ लो फड़णवीस जी।


बिहार ने ही पहला गणतंत्र दिया था। फड़णवीस ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव प्रचार के लिए आयोजित पार्टी रैली में शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा था कि शिवसेना ने अपने प्रशासन में विकास के मामले में मुंबई को पटना (बिहार) बनाकर रख दिया है। महाराष्ट्र में इस समय जहां भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना गठबंधन सरकार चला रही है वहीं बीएमसी में शिवसेना का कब्जा है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News