पृथ्वी से दिखा धूमकेतु NEOWISE, जानिए भारत में कब से दिखेगा इसका नजारा

Monday, Jul 13, 2020 - 05:34 AM (IST)

नई दिल्लीः आकाश और चांद-तारों में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। धूमकेतु निओवाइस (Comet neowise In Hindi) या सी/2020 एफ3 पृथ्वी से साफ दिखाई देने लगा है। वैज्ञानिकों ने इसकी खोज मार्च में की थी और कहा था कि जुलाई में इसे पृथ्वी से नंगी आंखों से साफ देखा जा सकेगा। अपनी 6800 साल की यात्रा में इसे पृथ्वी से एक ही बार देखा जा सकता है।

ब्रिटेन समेत यूरोप से यह दिखने लगा है। लंदन के ब्लैकपूल टावर के पीछे इसका शानदार नजारा कैद किया गया। इसे सबसे पहले निओवाइस टेलीस्कोप से देखा गया था, जिसके बाद इसे यही नाम दे दिया गया। 

प्लैनेटेरियम के डिप्टी डायरेक्टर, डॉ. शुभेंदु पटनायक ने बताया कि, ‘14 जुलाई से निओवाइस भारत में हर दिन सूर्यास्त के समय लगभग 20 मिनट तक दिखाई देगा। लोग इसे बिना किसी ख़ास चश्मे और दूरबीन के भी आसानी से देख सकेंगे।’ उन्होंने बताया कि, ’30 जुलाई तक यह धूमकेतु सप्तर्षि मंडल के पास होगा, तब यह आसमान में 1 घंटे तक चमकेगा। जुलाई के बाद इसकी चमक कम होने लगेगी, लेकिन तब भी इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा।’ 

Pardeep

Advertising