बिहारः पुलिस बस और ट्रक में भीषण टक्कर, एक जवान की हुई मौत

Tuesday, Mar 27, 2018 - 01:25 PM (IST)

नवादाः बिहार के नवादा जिले में पुलिस जवानों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार रात रजौली थाना क्षेत्र के करीगांव के पास की है। बेकाबू ट्रक ने पुलिस के जवानों से भरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई और 15 जवान घायल हो गए। इन सभी जवानों की ड्यूटी रजौली में निकलने वाली शोभायात्रा पर लगाई गई थी और सभी ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे।

जवानों का कहना है कि हादसे के बाद मेजर रामेश्वर सिंह को घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर मेजर फोन उठा लेते तो मृतक जवान को जल्दी इलाज के लिए ले जाया जा सकता था और उसकी जान बच सकती थी। इसको लेकर जवानों का गुस्सा मेजर पर फूटा और उन्होंने मेजर के साथ हाथापाई की।   

Punjab Kesari

Advertising