माइनस पहुंचा लेह का तापमान, कटरा में भी रही सबसे ठंडी रात

Tuesday, Nov 28, 2017 - 12:27 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में लेह का तापमान माइनस 7.3 पहुंच गया है। वहीं जम्मू के कटरा में भी रात का तामपमान 9.6 दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सर्द हवाएं शनिवार तक जारी रहेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। श्रीनगर शहर का तापमान माइनस 1.9, पहलगाम का माइनस 3.9 और गुलमर्ग का माइनस 3.4 दर्ज किया गया है। कारगिल का सबसे कम माइनस 6.4 दर्ज किया गया। यहां तक बात जम्मू की है तो जम्मू का 9.1, बटौत का 5.2, बनिहाल का 1.1 और भद्रवाह का 2.1 दर्ज किया गया।
 

Advertising